बूंदी.
हाडौती भर में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही पक्षियों ने भी आसरा तलाशना शुरू कर दिया है। इस मौसम का खास पक्षी बयां ने अपने घोंसले बना लिए है। पूर्व मानद वन्य जीव प्रतिपालक पृथ्वी सिंह राजावत ने बताया कि बयां के ज्यादातर घोंसलों में खजूर की पत्तियों के रेशों का प्रयोग यह कलाकार पक्षी करते है। कुओं के अलावा खजूर भी बयां के घर बनाने का प्रमुख पसंदीदा स्थान होता है। मधुर कलरव के साथ समूह में इन दिनों सूंदर रंग बिरंगी बया चिड़ियाओं को कलात्मक घोंसले बनाते देखकर सुखद अनुभूति होती है। पक्षी प्रेमी इनके घोंसलों को देखकर रोमांचित हो रहे है।
Comments