कोटा में 23 रोगी और मिले
कोटा.
कोटा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं शुक्रवार सुबह 23 नए मामले सामने आए। इनमें प्रेम नगर से एक युवती शामिल है। वही तलवंडी से। दो युवक! एक किशोरी और दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई है। यानी तलवंडी से 5 मामले सामने आए हैं। शिवपुरा से युवक, विज्ञान नगर से एक युवक, खेड़ली फाटक से एक युवक, कैथून से दो मामले सामने आए हैं। वही अग्रवाल जूस सेंटर पर जो सैंपल लिए गए उनमें दो महिलाएं और सात पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। छावनी नगर निगम कॉलोनी से युवती, संजय गांधी नगर से महिला, रायपुरा से एक महिला पॉजिटिव पाए गए हैं। कोटा में अब तक कुल 608 पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं।
Comments